आदित्यपुर : इंटरमीडिएट का छात्र हुआ लापता। घर वाले हुए बेहाल

आरआईटी थानाक्षेत्र के बाबा आश्रम रोड नम्बर S/5 में रहने वाले निरंजन मिश्रा का इकलौता पुत्र पुष्पम राज मिश्रा बीते 29 सितम्बर से लापता हैं। घर वालो के अनुसार 29 सितम्बर को पुष्पम घर से बाहर निकला और आज तक लौट कर वापस नही आया। 18 वर्षीय पुष्पम राज इंटरमीडिएट का छात्र है। घरवालों ने सब जगह पुष्पम को खोजा लेकिन सफलता नही मिलने पर आरआईटी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुष्पम के पास मोबाइल फोन नही हो पाने के कारण उसे ट्रैक करने में काफी परेशानी हो रही है

More From Author

कदमा : खरकई नदी में तैरती लाश को देख इलाके में मची हड़कम्प

जमशेदपुर से बंगाल जा रही बस बहरागोड़ा में हुई दुर्घटनाग्रस्त। 30 यात्री घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.