आदित्यपुर : औधोगिक क्षेत्र में खुलेआम हो रही सुरक्षा और ओवरलोडिंग के नियमो की अनदेखी। मामला न्यूको ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का। पढ़े पूरी खबर

गम्हरिया उषा मोड़ स्थित न्यूको ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से पॉल्यूशन कंट्रोल के नियमों को ताक पर रखकर स्क्रैप की ढुलाई किए जाने का मामला सामने आया है। मालवाहक वाहन संख्या JH05BY7043 से ओवरलोड स्थिति में बिना ढंके स्क्रैप का परिवहन किया जा रहा था। जैसे ही कैमरा सामने आया, आनन-फानन में वाहन को कंपनी परिसर में ले जाकर स्क्रैप ढकने की औपचारिकता निभाई गई और फिर वाहन को मुख्य मार्ग पर निकाल दिया गया।हैरानी की बात यह रही कि स्क्रैप के ऊपर मजदूर पूरी तरह असुरक्षित तरीके से बैठे नजर आए, जो किसी भी हादसे को न्योता दे सकता था। स्थानीय पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर चालक संतोष विश्वकर्मा ने इसे किसी “सुदिशा कंपनी” की गाड़ी बताया और कहा कि “ढकवा देते हैं”।गौरतलब है कि जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह चल रहा है, जहां आम लोगों को रोककर हेलमेट का पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन ऐसे गंभीर मामलों पर प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। प्रदूषण और सड़क सुरक्षा दोनों के प्रति यह लापरवाही जिलेवासियों के लिए खतरा बनती जा रही है।

बाईट: संतोष विश्वकर्मा गाड़ी चालक

More From Author

राजनगर में पॉक्सो आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, कोर्ट में जल्द हाजिर होने का निर्देश

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर गरमाया माहौल। वार्ड संख्या 6 को अनारक्षित किये जाने को लेकर स्थानीय लोगों का भड़का आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.