आदित्यपुर में नगर निगम चुनावों को लेकर प्रत्याशी जोर-शोर से लग चुके हैं। इसी क्रम में आदित्यपुर इमली चौक पर एक निर्णायक बैठक संपन्न हुई, जिसमें युवा नेता रविंद्र बास्के को मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारने का संकल्प लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता नायके बाबा दिकू राम मांझी और सालड़ीह बस्ती के माझी बाबा मिर्जा सोरेन ने की। बैठक में स्थानीय युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी और समर्थकों ने एक स्वर में बास्के की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की शपथ ली।
रविंद्र बास्के न केवल मेयर पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे, बल्कि वे वार्ड संख्या 10 से भी पार्षद पद का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “युवाओं और बड़े-बुजुर्गों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। आदित्यपुर के कई वार्ड आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ जनता की आवाज बनना है।”