आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड संख्या 20 से भाजपा नेता एवं चर्चित समाजसेवी विसु महतो की धर्मपत्नी छवि महतो ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
नामांकन से पहले छवि महतो ने वार्ड संख्या 20 के चुन्ना भट्टा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद, उन्होंने समर्थकों के साथ सरायकेला पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए छवि महतो ने कहा, “वार्ड संख्या 20 की जनता मेरा परिवार है। मुझे क्षेत्र के हर वर्ग का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रही है। मेरा उद्देश्य केवल पद पाना नहीं, बल्कि वार्ड की समस्याओं का स्थाई समाधान करना और विकास को धरातल पर उतारना है।”
उन्होंने कहा, “यदि वार्ड 20 के मतदाता सेवा करने की मौका देती हैं तो यह वार्ड चहुंमुखी विकास के साथ ही आदर्श वार्ड की श्रेणी में होगी।”
