आदित्यपुर : यातायात थानाप्रभारी ने चलाया अभियान। सड़क किनारे खड़े वाहनों पर लगाया गया जुर्माना

आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाइप चौक से आदित्यपुर ब्रिज तक सड़क किनारे लगे चार पहिया वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सड़क किनारे लगे वाहनों को हटाया गया और ऑन द स्पॉट फाइन भी काटा गया। साथ ही माइ किंग कर वाहन को हटवाया।

यातायात प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि सड़क किनारे वाहन लगने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क किनारे वाहन लगाने वालों पर अंकुश लगाना है और भविष्य में भी यह कार्रवाई नियमित रूप से चलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति सड़क किनारे चार पहिया वाहन लगाते हुए दिखेगा, उनके खिलाफ ऑन द स्पॉट फाइन काटा जाएगा। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

More From Author

खरसांवा में पेड़ से लटके शव के मिलने से इलाके ने फैली सनसनी। पुलिस जुटी जांच में

कांड्रा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत। रक अन्य घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.