आदित्यपुर वार्ड 17: हर तरफ फैला अव्यवस्था का आलम, हर बार जनप्रतिनिधियों से मिला जनता को धोखा, महीनों से लंबित सड़क निर्माण कार्य का मामला छोड़ जनप्रतिनिधियों में जनता को गुमराह करने की मची है होड़। युवा नेता सानू सिंह ने उठाया मुद्दा

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 17 स्थित जयप्रकाश उद्यान में सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने समाजसेवी सानू सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया कि, सड़क का निर्माण बीते कई महीनों पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन एक महीने से काम बंद है। सड़क पर रोड़ी और डस्ट गिरने से पॉल्यूशन, सड़क दुर्घटना और अन्य समस्याएं हो रही हैं।

सानू सिंह ने बताया कि सड़क पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों का आवागमन लगातार रहता है, जिससे धूल उड़ती रहती है और बुजुर्ग, महिला, पुरुष और बच्चों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया मोटरसाइकिल से कई बार फिसलने के कारण राहगीरों को चोटें भी लगी हैं।

वार्ड के समाजसेवी सानू सिंह और स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि सड़क निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को धूल और सड़क दुर्घटनाओं से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इसका समाधान होना आवश्यक है।

वार्ड के निवासी, समाजसेवी सानू सिंह नगर निगम के अधिकारियों से अनुरोध है कि वे इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण का काम पूरा करवाएं और स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान करें।

More From Author

सीतारामडेरा : चोरी की दो अलग अलग घटनाओ का पुलिस ने किया उद्भेदन, 5 आरोपी गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “रणनीति 2026” का हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन । विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.