आदित्यपुर थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने की। बैठक में गम्हरिया अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
बैठक में पुलिस गश्ती बढ़ाने, अश्लील फोटोस पर पाबंदी, बाइकर्स पर अंकुश लगाने, नदी के आसपास निगरानी, नशा के हालात में वाहन ना चलाने, नो एंट्री जगह से भारी माल वाहक हटाने एवं पानी के टैंकरों को प्रबंध करवाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने सभी से अपील की कि वे होली पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े से बचें, होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न हों और होली पर्व के दौरान अपने आसपास के क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखें।
