एम.बी.एन.एस. संस्थान में ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से आयोजित की गई एकदिवसीय रक्तदान शिविर , रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर किया योगदान

एम.बी.एन.एस. संस्थान में आज ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। शिविर के दौरान कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो संस्थान एवं स्थानीय समुदाय की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस रक्तदान शिविर में संस्थान के बी.एड, डी.एल.एड , जी.एन.एम, नर्सिंग संकाय के विद्यार्थियों ने अपनी रुचि दिखाई । आसनबनी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। प्रतिभागियों ने मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपने सराहनीय संकल्प का परिचय दिया।

संस्थान की निर्देशिका मिसेज अनुपा सिंह ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में आवश्यकता के समय रक्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्मानंद अस्पताल के ऐडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर शक्तिधारी सिंह ,मिसेज गीता सिंह , अशोक सिंह तथा उनके सहयोगी दल ने अपना योगदान दिया साथ ही साथ एम बी एन एस संस्थान के एन एस एस सेल के अंतर्गत ये इस साल का दूसरा रक्तदान शिविर सफल हुआ, जिसमें एमबीएनस परिवार के सदस्यों ने मिलकर अपनी भागीदारी दिखाई।

More From Author

अतिक्रमण हटाओ अभियान में बेघर हुए गरीबों पर बंद हो राजनीति तथा पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का मिले लाभ : सुनील सिंह चौहान

राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली चोरी से सम्बंधित 500 से ज्यादा मामलों का हुआ निष्पादन। 20 लाख से ज्यादा राजस्व की हुई वसूली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.