खरसावां प्रखंड में दीवार गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर

सरायकेला।जिले के खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत अंतर्गत टोला गोलमायसाई में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण भीगे कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर तीन वर्षीय मासूम श्रद्धा नापित की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

हादसा आधी रात को हुआ

ग्रामीणों के अनुसार, हादसा रात लगभग एक बजे हुआ जब मासूम अपनी मां पूजा नापित के साथ घर में सो रही थी। पिता आनंद नापित उस समय अपनी बहन के घर गए हुए थे। अचानक तेज आवाज के साथ मकान की दीवार ढह गई और सीधे बच्ची के ऊपर आ गिरी। जब तक आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मां पूजा नापित इस हादसे में बाल-बाल बच गई।

बारिश से कमजोर हुई थी दीवार

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे कच्चे मकान की दीवार में नमी आ गई थी। दीवार का आधार कमजोर हो गया और बुधवार की रात आखिरकार वह गिर पड़ी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन मौके पर पहुंचा

हादसे की सूचना मिलते ही आमदा ओपी प्रभारी रमण विश्वकर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

More From Author

JAMSHEDPUR : बैंक ऑफ इंडिया से 8.80 लाख की धोखाधड़ी, बैंक प्रबंधक को ही बनाया गया है आरोपी

उपायुक्त ने किया पीएम आवास योजना का निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.