चक्रधरपुर : पहाड़ा राजा की हत्या के विरोध में पश्चिमी सिंहभूम में दिखा बंद का मिलाजुला असर। सभी दुकाने बंद। आवागमन रहा ठप्प

चक्रधरपुर पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज बिभिन्न आदिवासी समुदाय के लोगो ने जिले बंद का आह्वाहन रखा। इस बन्द को मानकी मुण्डा संघ, आदिवासी हो समाज, आदिवासी अधिकार मंच का भी समर्थन प्राप्त हुआ। हालांकि बंद का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थकों ने सारी दुकाने बन्द करवा दी थी। लम्बी दूरी की सभी बसों का परिचालन ठप्प था। बन्द समर्थकों ने जगह जगह सड़को पर टायर जलाकर बिरोध प्रदर्शन किया। जिले के चाईबासा, जगन्नाथपुर, नोवामुण्डी आदी क्षेत्र में बंद समर्थक सुबह से ही सड़को पर निकल गए और जमकर नारेबाजी की। इससे पहले भी शुक्रवार की शाम को पहाड़ा राजा के समर्थकों ने हत्या के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया था

More From Author

चांडिल : ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत।

वार्ड 18 में गणतंत्र दिवस पर बाल प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.