टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता हो गया. पुराने फार्मूला के तहत बोनस का समझौता हुआ है. गुरुवार को हुए बोनस समझौता पर टाटा स्टील के एमडी का सीईओ टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने किया.
इसके अलावा कंपनी के सारे अधिकारियो और यूनियन के अधिकारियो ने बोनस का समझौता किया. पिछले साल बोनस के मद में 303.13 करोड़ रूपये हुआ था. इस साल तय फार्मूला के तहत बोनस के मद में 273 करोड़ ही हो रहा था. लेकिन यूनियन के आग्रह पर राशि बढ़ायी गयी और कुल 303.13 करोड़ रूपये बोनस के मद में हुआ.
कंपनी को इस वित्तीय वर्ष में घाटा हुआ है. पिछले साल कंपनी को 11275.09 करोड़ रूपये मुनाफा हुआ था. इस साल यह मुनाफा घटकर 9255 करोड़ हुआ. इससे बोनस की राशि घट गयी थी
यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेन्द्रन के साथ लगातार मंथन किया, आग्रह किया जिसके बाद बोनस समझौता बेहतर हो पाया. पिछले बार की तरह की ही राशि यहां तय कर दी गई. समझौता के तहत अधिकतम पुराने वेज के कर्मचारियों को 3 लाख 92 हजार 213 रुपए, स ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 10 हजार 547 रूपये और स ग्रेड के कर्मचारियों का न्यूनतम बोनस 39 हजार 4 रुपए है.
