सामाजिक संस्था ” होप : हेल्प फॉर ऑल फॉउंडेशन ” द्वारा निःशुल्क दंत जाँच शिविर का किया गया आयोजन.

जमशेदपुर के मानगो में समाज के स्वास्थ्य हित में होप हेल्प फोर ऑल फऊंडेशन द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में एडवांस्ड डेंटल क्लिनिक, कदमा से आईं डॉ. प्रियंका पांडे एवं उनकी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित लोगों के दांतों की जांच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में ट्रस्ट की अध्यक्ष रीना पांडेय सहित सभी सदस्य — बबिता, रश्मि सिंह, मुन्नी सिंह, किरण सिंह, सबिता और निशा — ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

इस दौरान लगभग 35 लोगों की दंत जांच की गई और उन्हें उचित उपचार संबंधी सुझाव दिए गए। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समाज के स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

होप हेल्प फोर ऑल फऊंडेशन की पूरी टीम ने समाज के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु यह सराहनीय पहल की है।
ट्रस्ट की ओर से संस्थान के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सहित सभी सहयोगियों और उपस्थित जनसमुदाय के प्रति हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया गया।

More From Author

बक्सर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम नारायण चौबे ने परिवार सहित किया मतदान

अतिक्रमण हटाओ अभियान में बेघर हुए गरीबों पर बंद हो राजनीति तथा पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का मिले लाभ : सुनील सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.