अनैतिक कार्यो की आशंका पर गोलमुरी के दर्जनो ब्यूटी पार्लरों में पुलिस की छापेमारी।

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में रविवार को गोलमुरी थाना क्षेत्र के विभिन्न ब्यूटी पार्लरों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि कई ब्यूटी पार्लरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर गोलमुरी थाना क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ब्यूटी पार्लरों की गहन जांच की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हर कमरे और केबिन की बारीकी से तलाशी ली। हालांकि, इस अभियान के दौरान किसी भी पार्लर में आपत्तिजनक गतिविधि या ठोस सबूत नहीं मिले।

छापेमारी की भनक लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई ब्यूटी पार्लरों के संचालकों ने अपनी दुकानें अस्थायी रूप से बंद कर दीं। वहीं, कुछ पार्लरों में ग्राहक भी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के बाद जाने दिया।

थाना प्रभारी राजन कुमार ने सभी ब्यूटी पार्लर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि अगर आगे किसी भी पार्लर में अनैतिक कार्य करते हुए कोई पकड़ा गया, तो संचालक और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में गलत धंधों पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जहां कई लोगों ने पुलिस की इस मुहिम का स्वागत किया, वहीं कुछ लोग इसे महज दिखावा बताकर आलोचना भी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की इस छापेमारी से ब्यूटी पार्लर संचालकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

More From Author

देहव्यापार के एक बड़े मामले में एसपी ने की कार्यवाही, थानाप्रभारी निलम्बित। पढ़े पूरी खबर

आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया,झारखंड के रहने वाले 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय में हो रहा है फेको सर्जरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.