आदित्यपुर के पत्रकार सुमित सिंह और नवीन प्रधान ने डेढ़ माह से लापता युवती जानकी प्रधान को पुलिस के सहयोग से सकुशल टाटानगर स्टेशन से बरामद किया। जानकी प्रधान सोशल मीडिया के माध्यम से झूठे प्रेम के चूंगल में फंस चुकी थी और एक गैर सम्प्रदाय के लड़के के साथ दिल्ली चली गई थी।
जानकी के भाई मिथुन प्रधान अपनी बहन की तलाश में डेढ़ माह से दर-दर भटक रहे थे, तभी उन्होंने पत्रकार सुमित सिंह और नवीन प्रधान से संपर्क किया। दोनों पत्रकारों ने खबर को प्राथमिकता देते हुए प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होते ही पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने युवती के लोकेशन को ट्रेस किया और पता चला कि वह दिल्ली में हैं,
वही दो दिन बाद युवती के भाई को जानकी प्रधान ने फोन कर बताया कि टाटा नगर स्टेशन में पहुंची है।
पत्रकार सुमित सिंह और नवीन प्रधान ने अपनी निजी वाहन से जानकी के भाई को अपने साथ बैठाकर टाटानगर स्टेशन ले गए, जहां उन्होंने लड़की की खोजबीन की। लड़की स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 स्थित कोरियर यार्ड के समीप बैठी मिली। इसके बाद लड़की का हाल-चाल जाना गया और पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने लड़की को अपने साथ लेकर थाना पहुंची और उनके परिवार को सकुशल सौंप दिया गया। जानकी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक लड़के से संपर्क हुआ था, जो एक अलग समुदाय का हैं और नाम बदलकर रोहित के नाम से बात करता था। मामला लव जिहाद का प्रतीत हो रहा है।
