सरायकेला-खरसावां / आदित्यपुर:आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर जारी विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार अर्चना सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लगभग 20 पार्षदों के समर्थन के साथ अदालत जाने की तैयारी शुरू कर दी है।एक वोट से जीते अंकुर सिंहडिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में अंकुर सिंह ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की थी। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में अंकुर सिंह को 18 वोट मिले, जबकि अर्चना सिंह को 17 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अंकुर सिंह ने मात्र एक वोट के अंतर से जीत हासिल की।मतदान प्रक्रिया पर उठे सवालचुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कई पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए। पार्षदों का आरोप है कि मतदान के दौरान गड़बड़ी हुई, जिससे कुछ पार्षदों को अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करने में परेशानी हुई।चंपाई सोरेन पहुंचे उपायुक्त कार्यालयमामले को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन भी सक्रिय नजर आए। वे उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अर्चना सिंह के समर्थन में 19 पार्षदों का समर्थन होने का दावा किया।20 पार्षदों के साथ कोर्ट जाने की तैयारीअब इस पूरे विवाद में नया मोड़ तब आया जब अर्चना सिंह ने दावा किया कि उनके साथ करीब 20 पार्षदों का समर्थन है। बताया जा रहा है कि अर्चना सिंह इन पार्षदों के साथ मिलकर चुनाव परिणाम को चुनौती देने के लिए कोर्ट का रुख कर सकती हैं।फिलहाल आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और अब सभी की नजर इस मामले में आगे होने वाली कानूनी प्रक्रिया पर टिकी है।

