आदित्यपुर थाना में एसआई सुरेश राम की सेवानिवृत्ति होने पर दी गई भव्य विदाई। सहकर्मियों ने नम आंखों से दी विदाई

आदित्यपुर थाना परिसर में एसआई सुरेश राम की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसआई सुरेश राम ने साढ़े 38 वर्षों में कई जिलों में पुलिस विभाग में अपनी सेवा दी और अपने कार्यकाल के दौरान कई उल्लेखनीय कार्य किए।

इस अवसर पर एसडीपीओ समीर कुमार सैवया, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, गम्हरिया थाना प्रभारी राम चंद्र रजक, आदित्यपुर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

कार्यकाल के दौरान एसआई सुरेश राम द्वारा किये गए नेक कार्य की सराहना की गई। पदाधिकारीयों ने सुरेश राम के बारे में कहा कि वे हमेशा हसमुख, अच्छे कार्य करते हैं और किसी भी काम को करने में पीछे नहीं हटते थे। वे पुलिस कर्मियों को कार्य में सपोर्ट करते थे और उनकी समस्याओं का समाधान करने में हमेशा आगे रहते थे।

सेवानिवृत्ति पर पुलिस कर्मियों की आंखे नम देखने को मिली। विदाई समारोह के दौरान एसआई सुरेश राम के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सेवानिवृत्त होने पर अपनी अपनी तरफ से कुछ छोटी बड़ी गिफ्ट दिए और पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उनके अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं गई ।

पुलिस विभाग के पदाधिकारी ने कहा कि पुलिस विभाग एक काजल की कोटरी है और बेदाग पुलिस विभाग से निकलना काबिले तारीफ की बात है। उन्होंने कहा कि एसआई सुरेश राम ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस विभाग की सेवा में जो योगदान दिया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा।

More From Author

आरआईटी थाना में होली पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक और होली मिलन कार्यक्रम

सरायकेला : आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, ड्रंक एण्ड ड्राईव के खिलाफ कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.