आदित्यपुर : नरक में जीने को विवश हैं वार्ड 20 की जनता । सड़क किनारे जमे कचड़े से फैल सकती है महामारी

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 20 की जनता गंदगी और कचरे के ढेर में जीने को मजबूर है। नगर निगम क्षेत्र की यह तस्वीर स्वच्छ भारत की तस्वीर को उजागर कर रही है। शेरे पंजाब चौक से लेकर आदित्यपुर थाना तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर कचरे का अंबार लगने से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कई दिनों से कचरे का ढेर पड़े रहने से छोटे-छोटे जीवाश्म और कीटाणु और मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं, जिससे महामारी का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

महत्वपूर्ण कार्यालयों की स्थिति

वार्ड 20 में कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वन विभाग, पेयजल विभाग, तहसील कचहरी, बिजली विभाग, आदित्यपुर थाना, रेलवे स्टेशन जाने का मुख्य मार्ग और अन्य सरकारी कार्यालय मौजूद हैं। इन कार्यालयों के आसपास की स्थिति बहुत ही खराब है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय कांग्रेस नेता का आरोप

स्थानीय कांग्रेस नेता रमेश बालमुचू ने आरोप लगाया कि बाजार मास्टर द्वारा माहसूल उठाए जाते हैं, लेकिन कचरा कचरा उठाओ की बात सामने आती है तो वह अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं। पर्व के दौरान रातों-रात सड़क के किनारे दुकान का निर्माण किया जाता है। जिसपर थाना प्रभारी विनोद तिर्की भी रोक टोक नहीं करते हैं। जिसके कारण स्थानीय नागरिक और राहगीर सड़क जाम का सामना करते हैं। रमेश बालमुचू ने स्थानीय थाना और नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है।

नगर निगम और थाना प्रभारी की भूमिका

सूत्र बताते हैं कि रातों-रात सड़क के किनारे दुकान लगाने के लिए अच्छी खासी रकम अदा की जाती है। दुकान लगने के दौरान स्थानीय थाना प्रभारी विनोद तिर्की भी हस्तक्षेप नहीं करते हुए दिखाई देते हैं। यह स्थिति बहुत ही चिंताजनक है और नगर निगम और थाना प्रभारी की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।

आखिर कब तक चलेगा यह सिलसिला?

यह सिलसिला कई वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्या नगर निगम और स्थानीय थाना इस मामले में कार्रवाई करेंगे?या समस्या बरकरार रहेगी?

More From Author

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 18 छात्रों का ‘सैंडन विकास प्राइवेट लिमिटेड’ में चयन: 2.2 LPA के पैकेज पर मिली फरीदाबाद में नियुक्ति

अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.