आदित्यपुर : पार्किंग व्यवस्था और नक्शा विचलन कर बनी बड़ी बड़ी इमारतें बना जिला प्रशासन के लिए सरदर्द। अव्यवस्था के दौर में जीवन जी रहे जिलावासी

आदित्यपुर : सरायकेला में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो और यातायात प्रभारी राजू कुमार द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में बड़े-बड़े इमारतें और अवैध कब्जे इस प्रयास को बाधित कर रहे हैं।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कई इमारतें बन चुकी हैं और बनने वाली हैं, लेकिन पार्किंग व्यवस्था जीरो है। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण मॉल के दुकानदार सर्विस रोड को कब्जा में ले रखा है, जिससे वाहनों की लंबी कतार लगती है और सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

शाम होते ही आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सिग्नलों पर आधे किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सतपति होटल के मालिक ने अपने दुकानदारों को दुकान भाड़े में देकर सर्विस रोड को कब्जे में कर रखा है, जिससे वाहनों को आवागम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आम जनता के मन में सवाल उठ रहा है कि नगर निगम क्षेत्र में बड़े-बड़े इमारतें बन रही हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, और अवैध कब्जे को रोकने में नगर निगम क्यों असमर्थ है? क्या नगर निगम केवल छोटे-छोटे दुकानदारों पर ही कार्रवाई करता है, और बड़े इमारत मालिकों पर कोताही बरतता है?

अहम सवाल उठता हैं कि किस आधार पर नई इमारते बनाने के लिए नक्शा पास कर स्वीकृति दी जा रही है।

More From Author

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: चुनाव कार्यक्रम जारी, 28 जनवरी से नामांकन शुरू

सीतारामडेरा : घर मे सॉर्ट सर्किट से लगी आग। बुजुर्ग महिला की झुलसकर हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.