आदित्यपुर : वार्ड 17 में केमपीएम1983 बैच के द्वारा किया गया कंबल वितरण ।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 17 के इंदिरा बस्ती कॉलोनी में कैंपियन स्कूल 83 के मेट्रिक बेच द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक बुजुर्ग, महिला और पुरुष को कंबल वितरित किए गए।

समाजसेवी वीरेंद्र यादव ने बताया कि कैंपियन 83 का मैट्रिक ग्रुप सामाजिक कार्य करने के लिए बनाया गया है। यह ग्रुप प्रतिदिन सामाजिक कार्य करता है और जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष नहीं बल्कि प्रतिदिन चलता रहता है।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर अख़ौरी मिंटू सिन्हा, डॉ मृत्युंजय सिंह, आचार्य राजेश मिश्रा, डॉ एस के रत्नाकर, प्रमोद राय, मनोज सिंह, अजय तिवारी, बृज किशोर, वीरेंद्र तिवारी, मनोज पांडेय, विनय पांडे सहित अन्य समाजसेवी ने भी भाग लिया और बताया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर समाज में सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वृद्ध आश्रम और अन्य सामाजिक कार्यों में योगदान देने की कोशिश की है। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव, डॉक्टर अख़ौरी सिंह और अन्य समाजसेवी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से कैंपियन 83 के मेट्रिक ग्रुप ने समाज में अपनी सेवा भावना का परिचय दिया है।

More From Author

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही। बड़ी संख्या में तोते, हिरण की सिंघ, और मोर पंख बरामद। पढ़े पूरी खबर विस्तार से

राजनगर में पॉक्सो आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, कोर्ट में जल्द हाजिर होने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.