आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 18 से भीष्म देव सिंह उर्फ मोंटी सिंह ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए, भीष्म देव सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड की समस्याओं का स्थाई समाधान करना और विकास को धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि यदि वार्ड 18 के मतदाता उन्हें सेवा करने का मौका देते हैं, तो वह वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने के लिए काम करेंगे।
भीष्म देव सिंह को वार्ड के मतदाताओं का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थकों ने विजय होने का आशीर्वाद दिया और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
