आदित्यपुर : समाजसेवी संजय कुमार और उनकी धर्मपत्नी रिंकी देवी ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदो के बीच किया कंबल वितरण।

​आदित्यपुर : क्षेत्र में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में राहत कार्यों की मुहिम तेज हो गई है। रविवार को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार और उनकी धर्मपत्नी रिंकी देवी ने पहल करते हुए लगभग 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया।

​संजय कुमार और रिंकी देवी लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि सेवा ही उनका मुख्य संकल्प है। इस दौरान संजय कुमार ने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर अपनी भावी योजनाओं का भी खुलासा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड संख्या 34 के महिला आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नी, रिंकी देवी इस क्षेत्र से भावी प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगी।
​रिंकी देवी ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की समस्याओं को करीब से समझना और उनका समाधान करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे सामाजिक कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के लिए नगर निगम चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

More From Author

आदित्यपुर : वार्ड 17 स्थित निर्माणधीन मंदिर का निर्माण कार्य हुआ फिर से शुरू। बजरंग दल के संयोजक सानू सिंह और उनके सहयोगियों ने उठाया बीड़ा

शिबू सोरेन और सुनील महतो की जयंती पर सेवा पखवाड़ा का हुआ आयोजन। गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.