आदित्यपुर :स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी की स्मृति में श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति एवं गायत्री परिवार द्वारा आयोजित की गई एकदिवसीय रक्तदान शिविर। रक्तदाताओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

आदित्यपुर : स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी की स्मृति में रविवार, 18 जनवरी 2026 को आदित्यपुर-2 स्थित एम.आई.जी. कॉलोनी के दुर्गापूजा मंडप में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति एवं गायत्री परिवार, एम.आई.जी. कॉलोनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने सहयोगी संस्था के रूप में अहम भूमिका निभाई। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
संरक्षक रंजन प्रदीप ने बताया कि शिविर के दौरान 50 से अधिक यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा। उन्होंने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
आयोजकों द्वारा सभी सम्मानित रक्तदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द के सेवा और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

आदित्यपुर : स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी की स्मृति में को आदित्यपुर-2 स्थित एम.आई.जी. कॉलोनी के दुर्गापूजा मंडप में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति एवं गायत्री परिवार, एम.आई.जी. कॉलोनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने सहयोगी संस्था के रूप में अहम भूमिका निभाई। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
संरक्षक रंजन प्रदीप ने बताया कि शिविर के दौरान 50 से अधिक यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा। उन्होंने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
आयोजकों द्वारा सभी सम्मानित रक्तदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द के सेवा और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

More From Author

JAMSHEDPUR : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, NDA को 48 घंटे का अल्टीमेटम

तिरुलडीह : यातायात नियमो के पालन के लिए यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.