आरआईटी थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित करने के साथ ही होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली पर्व के मद्देनज़र शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता सह जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश, कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, वार्ड 26 के पार्षद कुमारी वेदना गोप, वार्ड 27 पार्षद रिंकी कुमारी, वार्ड 24 रामप्रसाद मुखी, वार्ड 9 दुर्गा चरण बेसरा, वार्ड 17 नीतू शर्मा, वार्ड 23 अवधेश सिंह एवं अन्य पार्षद सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
बैठक में पुलिस गश्ती, बाइकर्स पर अंकुश लगाने, नदी के आसपास निगरानी, नशा के हालात में वहां न चलने एवं पानी के टैंकरों को प्रबंध करवाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने सभी से अपील की कि वे होली पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े से बचें, होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न हों और होली पर्व के दौरान अपने आसपास के क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखें।
अंततः क्षेत्रवासियों ने नगर निगम चुनाव में किसी भी तरह की अनहोनी न होने को लेकर पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर थाना प्रभारी की प्रशंसा की।
