29 सितम्बर को सरायकेला जिले के ईचागढ़ में बैंक मित्र फाल्गुनी गोप के साथ हए 3 लाख रुपये की लूट मामले में आज पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दे कि विगत 29 सितम्बर को तकरीबन शाम के 4 बजे बैंक मित्र फाल्गुनी गोप अपने सहयोगी दुर्गा उरांव के साथ बैंक ऑफ इंडिया से 3 लाख रुपये की निकशी कर जा रहे थे। वो लोग जैसे ही बसाहतु ग्राम के पास पहुंचे वहां तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उनके बाइक पर टक्कर मार दी और दुर्गा उरांव के सर पर पिस्तौल सटाकर रुपये वाला बैग छीन लिया। जिसके बाद ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के दिशानिर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया । तकनीकी सूचना और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मामले का गहन अध्ययन किया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम क्रमशः अमित महतो, कमलेश महतो, ज्योति महतो, राजेश नमता, संजय दास एवं अभिराम कुम्हार है। सभी आरोपियों पर पहले से आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11,900 रुपये , एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा गोली, आठ मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किया है।
