उपायुक्त के निर्देशानुसार डीटीओ एवं डीएसपी ट्रैफिक ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, नो हेलमेट- नो पेट्रोल आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रवर्तन विभाग (Enforcement Deptt.) के पदाधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । डीटीओ श्री धनंजय एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज कुमार ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल केवल तभी दिया जाए जब वे हेलमेट पहनकर आएं। इसी तरह चारपहिया वाहनों में चालक एवं सहयात्रियों को सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करने पर बल दिया गया । पंप परिसरों में ‘No Helmet – No Fuel’ जैसे स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया ।

ट्रैफिक डीएसपी ने पेट्रोल पंपों के बाहर CCTV कैमरा लगाने एवं नियम तोड़ने वाले वाहनों का विवरण उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके । बैठक में मोटरयान निरीक्षक श्री सूरज हेम्ब्रम, सड़क सुरक्षा टीम एवं जिला अंतर्गत पेट्रोल पंप संचालक/ प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

More From Author

जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटकों के माध्यमो से लोगों को किया गया जागरूक। किसी भी गड़बड़ी की सूचना देने के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.