एनएच पर अज्ञात वाहन से टकराया पार्सल वैन। चालक की मौत

चांडिल : तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। पुलिस प्रशासन समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सजगता के साथ प्रावधान के अनुसार वाहन चलाने की अपील करती रहती है, लेकिन लोग अधिकांश समय पर इसका अनुपालन नहीं करते हैं। जिसके कारण सड़कों पर आए दिन दुर्घटना देखने को मिलती है। रविवार को अहले सुबह भी टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

चालक की पहचान रांची स्थित नगड़ी के रहने वाले मो लालू खान के रूप में की गई है। इस संबंध में चौका थाना से मिली जानकारी के अनुसार रांची की ओर से डाक पार्सल वैन संख्या डब्ल्यूबी 53सी 3358 डाक पार्सल लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के झाबरी के पास डाक पार्सल वैन आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डाक पार्सल वन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वैन का चालक वाहन के अंदर ही फंसा रह गया। इसकी जानकारी मिलने पर चौका थाना पुलिस का गश्ती वाहन मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी वाहन के अंदर फंसे चालक को बाहर निकलने का प्रयास किया।

वैन के दबे हिस्से को दूसरे वाहन से आगे खिंचवाकर और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। वाहन के अंदर फंसे रहने और अंदरूनी चोट लगने के कारण वैन चालक की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर वाहन में मिले कागजात के अनुसार मृत चालक के परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया।

More From Author

रेड एफएम तशन बाज़ के तत्वावधान में एमबीएनएस ग्रुप संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई अपनी प्रतिभा

ओवरलोड बालू लदा ट्रक पलटा। बड़ा खतरा टला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.