ओवरलोड बालू लदा ट्रक पलटा। बड़ा खतरा टला

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले में गैर कानूनी रूप से ओवरलोड वाहन किस तरह से मौत बनकर दौड़ती है, इसका ताजा उदाहरण आज भी सामने आया है। चांडिल थाना अंतर्गत एनएच 33 – कांदरबेड़ा चौक में शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे बालू लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि हाइवा में बालू ओवरलोड था और वाहन तेज रफ्तार से पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पर मुड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जानमाल की क्षति नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवा ओवरलोड था और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। स्थानीय लोगों ने कहा कि ओवरलोड वाहनों को चलने की अनुमति किसने दिया है?

सुबह की सैर पर निकले लोगों ने बताया कि प्रतिदिन तड़के 4 बजे से 6 बजे के बीच कांदरबेड़ा चौक से होकर जमशेदपुर की दिशा में हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार देखी जा सकती है। इनमें ज्यादातर हाइवा ओवरलोड बालू से भरे रहते हैं और बेहद तेज गति से गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से उठाया और जांच शुरू कर दी है। वाहन मालिक द्वारा पुलिस के समक्ष बालू परिवहन का चालान प्रस्तुत किया है। लेकिन, चालान के अनुसार उतना ही बालू लोड था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

More From Author

एनएच पर अज्ञात वाहन से टकराया पार्सल वैन। चालक की मौत

देह व्यपार से इंकार करने पर पत्नी की क्रूरतापूर्ण हत्या करने वाला पती हुआ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.