जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आज तड़के सुबह कदमा थाना क्षेत्र के लिंक रोड के पास मिर्निंगवाक कर रहे फुटबॉल खिलाड़ी रामदेव सिंह से कुछ नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।
हालांकि घटना की जनकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नकाबपोश अपराधियो ने पिस्तौल की नोक पर फुटबॉल खिलाड़ी से चैन लूट लिया।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि इलाके को घेराबंदी कर अपराधियो के धड़पकड़ के लिये कवायद तेज कर दी गई है।
