कपाली नगर परिषद क्षेत्र में नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 को निर्भीक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार,इंडियन रिजर्व बटालियन के पदाधिकारी/जवानों एवं ओपी सशस्त्र बल मौजूद रहे। इस दौरान कपाली क्षेत्र के गली- मोहल्ले,चौक -चौराहे एवं रियासी इलाकों सहित अन्य जगह पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास कायम करना और भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित करना था। पुलिस ने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो। हम सभी मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।”
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि वे निर्भीक होकर मतदान करेंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
