कांड्रा : अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक की हुई मौत

कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कालाझोर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुई। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव महतो के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार चालक गिट्टी अनलोड कर रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, हादसा इतना भयावाह था कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिल सका।

कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी।

More From Author

आदित्यपुर : आरएसबी ग्रुप के द्वारा किया गया मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट का शुभारंभ। कैंसर का पता लगाने में मिलेगी मदद

सरायकेला : 20–25 साल से कार्यरत मजदूरों को बिना कारण निकाला, मामला पहुंचा श्रम अधीक्षक के दरबार में। श्रम अधीक्षक ने कहा होगी कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.