गुमशुदा बहन की तलाश में दर दर भटकने को विवश हुआ भाई। एसपी से लगाई गुहार

आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी नीचे टोला की निवासी जानकी प्रधान (20) बीते कई महीनों से लापता हैं। उनका भाई मिथुन प्रधान उनकी तलाश में दर-दर भटक रहा है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

मिथुन ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह 4 बजे जानकी घर के बाहर झाड़ू मार रही थी, लेकिन जब घर वाले ने उन्हें आवाज लगाई तो वह कहीं नहीं मिली। आसपास के घरों में पूछताछ की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।

परिवार वालों ने आरआईटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उनकी तलाश में कोई कार्रवाई नहीं की है। परिजन ने जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत से गुहार लगाई है कि उनकी बहन की खोजबीन को तेज किया जाए।

जानकी की मां भी बेटी के गायब होने से सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बहुत ही मासूम थी और किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। परिवार वालों इस घटना के बाद से डर के साये में जी रहा है।

मिथुन ने बताया कि उनकी बहन की उम्र 20 साल है और वह घर के बाहर झाड़ू मारने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन के साथ कोई भी अप्रिय घटना ना घट जाए, इसकी चिंता उन्हें सताए जा रही है।

लड़की के परिजन ने पुलिस से अपील की है कि उनकी बहन की तलाश में तेजी लाई जाए और उन्हें जल्द से जल्द ढूंढकर घर वापस लाया जाए।

More From Author

आदित्यपुर स्वर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के आवासीय परिसर में सुरंग मिलने से इलाके में फैली दहशत, सुरंग के मुहाने में मिले जानवर के पैर के निशान

आदित्यपुर नगर निगम : वार्ड 20 से समाजसेवी विशु महतो की पत्नी ने भरा नामांकन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.