चाईबासा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-75E किया जाम

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चाईबासा-रांची NH-75E को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। करीब दो घंटे से सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पार करते समय हुआ हादसाजानकारी के अनुसार लोहरदा गांव की रहने वाली सुमित्रा जामुदा सुबह करीब 7 बजे सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।अस्पताल ले जाने के दौरान मौतहादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।ग्रामीणों ने किया हाईवे जामघटना से नाराज ग्रामीणों ने चाईबासा-रांची NH-75E को जाम कर दिया और मृतक महिला के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर बैठ गईं, जिससे करीब दो घंटे से यातायात पूरी तरह बाधित रहा।पुलिस लोगों को समझाने में जुटीघटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

More From Author

आदित्यपुर नगर निगम : डिप्टी मेयर के दावेदारी के लिए उड़ रहे कई तरह के अफवाह। वार्ड 29 की प्रत्याशी अर्चना कुमारी को मिल रहा पार्षदों का भारी समर्थन

आदित्यपुर नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह, 35 वार्ड पार्षद रहे मौजूद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.