चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर और जराइकेला रेलवे स्टेशन के बीच स्थित सुनसुना गांव के पास सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचनामिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुनसुना गांव के समीप अप और डाउन रेलवे ट्रैक के बीच एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफरमनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया।घायल की पहचान अब तक नहींफिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वह किस ट्रेन से गिरा और यह घटना कैसे हुई, इसकी भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घायल की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

