चौका : अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार रविवार को चौका थानांतर्गत ग्राम मुटुदा में अफीम की अवैध खेती के संबंध में सत्यापन किया गया। इस अभियान में चौका थाना पुलिस, SSB मतकमडीह एवं SSB रायजामा के सशस्त्र बल शामिल थे।

जागरूकता अभियान

इस अवसर पर चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया।

सामुदायिक पुलिसिंग

सामुदायिक पुलिसिंग एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करीब 100 जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं बच्चों के बीच पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।

More From Author

शिबू सोरेन और सुनील महतो की जयंती पर सेवा पखवाड़ा का हुआ आयोजन। गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण

तुमूंग हिल में यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का एकदिवसीय एडवेंचर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न।, युवाओ में दिखा जबरदस्त उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.