जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 8 दिसम्बर से 13 दिसंबर तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बिजली विभाग, बैंक सम्बंधित कई मामलों का निपटारा किया जा रहा है।
इस लोक अदालत के बारे में और विशेष जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सह बिजली विभाग के स्पेशल पीपी सुनील कुमार स्वाइन ने कहा कि बिजली चोरी मामले में वैसे अभियुक्त जो कानूनी कार्यवाही से बचना चाहते हैं वे इस लोक अदालत में शामिल होकर बिजली विभाग की नीतियों का लाभ ले सकते हैं और मामले को आसानी से निष्पादित कर सकते है
