झारखंड कैडर के आईपीएस कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक

रांची : झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्य करेंगे। वर्तमान में वे सीबीआई में डीआईजी के पद पर तैनात हैं। उनका कार्यकाल 17 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है, जो या तो पाँच वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने तक या फिर अगले आदेश तक लागू रहेगा।

इसी क्रम में, सी. वेंकट सुब्बा रेड्डी (आईपीएस, असम-मेघालय कैडर, 2007 बैच), जो अभी सीबीआई में डीआईजी हैं, को भी संयुक्त निदेशक बनाया गया है। उनका कार्यकाल 29 अक्टूबर 2029 तक तय किया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने दोनों अधिकारियों की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है।

More From Author

संसद में विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने कांग्रेस पर अंतरिक्ष मिशन को कमजोर करने का लगाया आरोप

संदिग्ध आधार, RCMS, मौन राशन कार्ड सदस्यों (राशन का उठाव नहीं करने वाले) तथा डुप्लिकेट लाभुकों का राशन कार्ड से हटाया जा रहा नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.