सरायकेला : यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में तुमूंग हिल में आयोजित एकदिवसीय एडवेंचर कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस शिविर में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही।
शिविर के उद्देश्य
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस शिविर ने युवाओं को साहस, अनुशासन और टीम भावना का जीवंत अनुभव प्रदान किया।
शिविर की गतिविधियाँ
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग एवं रैपलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। सभी गतिविधियाँ अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में एवं सुरक्षा मानकों के पूर्ण पालन के साथ संपन्न कराई गईं।
आयोजित कार्यक्रम में यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष रणवीर कुमार, उपाध्यक्ष इंस्ट्रक्टर राजीव, सचिव शुभम, कोषाध्यक्ष विवेक
केंद्रीय समिति सदस्य रितेश मिश्रा, इंस्ट्रक्टर और टीम लीडर एवं 100 से अधिक युवाओं की सहभागिता रही।
