देह व्यपार से इंकार करने पर पत्नी की क्रूरतापूर्ण हत्या करने वाला पती हुआ गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक बेहद क्रूर घटना सामने आई थी। टुइलाडूंगरी की एक महिला ने अपने पति आकाश कांत लाल उर्फ पनदु पर देह व्यापार के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला किया और उसके शरीर पर कई गंभीर घाव दिए गए थे। यह हमला महिला के पति ने किया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी पति आकाश कांत लाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आकाश कांत लाल से पूछताछ की गई। आकाश कांत लाल ने अपना कुसूर कुबूल कर लिया है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने न केवल उस पर बेरहमी से चाकू से वार किया, बल्कि उसके निजी अंगों में भी कांच की बोतल से हमला किया। यह जानकारी सामने आने के बाद गोलमुरी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने इस संबंध में गोलमुरी थाना कांड संख्या 127/25 दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी आकाश कांत लाल उर्फ पांडू को उसके लाइन नंबर 6, ए ब्लॉक स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस मामले की अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सोनी कुमारी हैं।

More From Author

ओवरलोड बालू लदा ट्रक पलटा। बड़ा खतरा टला

देहव्यापार के एक बड़े मामले में एसपी ने की कार्यवाही, थानाप्रभारी निलम्बित। पढ़े पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.