नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

चांडिल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। यह घटना चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा इलाके में हुई थीं, जहां 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

पीड़िता चाकुलिया से राशन लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। दलमा के माकुलाकोचा इलाके में दो युवकों ने उसे जबरन रोककर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय खगेन मार्डी और 31 वर्षीय हरिपद सोरेन शामिल हैं।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। इस घटना से इलाके में आक्रोश है और ग्रामीण पीड़िता के परिवार के लिए सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

More From Author

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उत्सव,

बड़ी खबर : रांची के तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS ने किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.