आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह की पुत्री डॉ स्वेता सिंह को नन्हा बच्चा को जन्म दिया है, जिससे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है।
इस खुशी के मौके पर अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ और नर्सों ने मिठाइयों का वितरण किया और बधाईयों का तांता लगा रहा। इस दौरान नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, विभा सिंह, ससुर रविंद्र सिंह, दामाद अमित सिंह, नरेंद्र सिंह एवं परिवार के सदस्य गण मौजूद रहे।
संस्था के अध्यक्ष मदन सिंह ने अपने खुद के अस्पताल में बेटी का इलाज को लेकर बड़ी उपलब्धि बताई है। संस्थान के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने बताया कि टीम की क्षमता और विश्वास को देखकर यह स्पष्ट होता है कि वह किसी भी तरह के इलाज के लिए सक्षम है। डॉ. स्वेता सिंह का इलाज और उनके बच्चे का जन्म इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल की टीम कितनी सक्षम और अनुभवी है।
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर में स्थित एक सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल है, जो गरीबों को समर्पित है और कम खर्चे में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराता है।
