नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उत्सव,

8 सितंबर 2025 : जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया। इस वर्ष का विषय ” बेहतर जीवन के लिए सही आहार” रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के संरक्षण और बीमारियों की रोकथाम में पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात माननीय अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी नर्सिंग विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें संतुलित आहार के महत्व, कुपोषण की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष ज़ोर दिया गया। प्रदर्शनी के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए रचनात्मक चार्ट, खाद्य मॉडल और शैक्षणिक प्रदर्शनियों को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी और सभी ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि ने कहा,”एक स्वस्थ इंसान ही, एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम सभी अपने खान पान और पोषण तत्वों का नियमित रूप से सेवन करते रहें।”

कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि,  विधि विभाग अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम,  आई क्यू ए सी सेल की डायरेक्टर डॉ श्रद्धा वर्मा, विभिन्न विभागों के विभागाध्याक्षा और संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

More From Author

पटना : बीजेपी एमएलसी के गार्ड ने बिजली कर्मी की सरेआम की पिटाई। पढ़े पूरी खबर

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.