बीते दिनों चाईबासा के तांबा चौक में नो इंट्री की मांग को लेकर ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज से गुस्साए ग्रामीणों ने आज कोल्हान बंद का आह्वहन रखा . बंदी को देखते हुए चाईबासा के तांबा चौक सदर बाजार बस स्टैंड और कई अन्य इलाको में बंद समर्थकों ने दुकान और अन्य प्रतिस्ठानों को बंद कराया .
वही चक्रधरपुर में भी बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला . लम्बी दुरी की बसों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा
बंद का समर्थन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओ ने एनएच 320 डी को जाम कर दिया
आपको बता दे की चाईबासा के तांबा चौक के पास ग्रामीणों ने नो इंट्री की मांग को लेकर स्थानीय आदिवासी समाज के लोग धरना दे रहे थे तभी आधी रात में भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचे और उन्हें हटाने की कोसिस करने लगे लेकिन जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया था
