मन्दिरो में हुई चोरी मामले का टेल्को पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी की समान के साथ 2 गिरफ्तार

टेल्को थाना क्षेत्र में घटी चोरी की घटनाओं के मद्देनजर सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित छापामार दल ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड़ंगाझार हनुमान मंदिर एवं टीओपी के पास स्थित श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में विगत 9 अगस्त को हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गये कई सामान भी बरामद कर लिये हैं.

बता दें कि विगत दिनों टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार स्थित हनुमान मंदिर एवं टीओपी के पास स्थित श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर से सामानों एवं दानपेटी से रुपयों की चोरी हो गई थी. क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश के आलोक में सिटी एसपी के नेतृत्व में छापामार दल गठित किया गया था. छापामार दल ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जादूगोड़ा के डोमजुड़ी निवासी सचिन पात्रो एवं गदरा के बालीडुंगरी निवासी धर्मनाथ वर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से नगद रुपये सहित मंदिर से चोरी गए बरतन एवं अन्य सामान भी बरामद कर लिये.

बताया गया कि धर्मनाथ वर्मा ने सचिन से चोरी के उक्त सामान खरीदे थे, जिनमें चांदी का मुकुट, पादुका, पीतल का बड़ा कटोरा, तांबे का लोटा, पीतल एवं तांबा के दो छोटे-छोटे लोटे, पीतल की थाली, तांबे की एक थाली, पीतल की घंटी, पीतल की धूपदानी आदि अनेक बरतन शामिल हैं. इनके अतिरिक्त 5 रुपये के 133 सिक्के, दो रुपये के 360 सिक्के, 2 रुपये के 360 सिक्के, 10 रु. के 79 सिक्के (कुल 790 रु), 20 रु के 6 सिक्के एवं 01 रु0 का 40 सिक्के (कुल मिला कर 2335 रु नगद) आदि शामिल हैं.

More From Author

उच्च न्यायालय से निशिकांत दुबे को मिली राहत, कोर्ट ने केस डायरी की तलब

बिहार वोटर लिस्ट संसोधन मामले में सुप्रीम कोर्ट के तेवर हुए सख्त, गड़बड़ी पाए जाने पर संसोधन प्रक्रिया हो सकती है रदद्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.