मानगो पुल पर बाइक में अचानक लगी आग, अफरा- तफरी का माहौल

जमशेदपुर के मानगो मून सिटी निवासी
विवेक कुमार की 5 साल पुरानी अपाचे बाइक में मंगलवार को अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. जब तक विवेक को कुछ समझ में आता उसकी बाइक जलकर स्वाहा हो चुकी थी. घटना मानगो पुल की है. बताया जा रहा है कि विवेक अपने किसी काम से साकची की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसकी अपाचे बाइक में आग लग गई

आनन- फ़ानन में वह पुल के पास लगे नल से पानी लेकर दौड़ा मगर तब तक आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था. इस घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और जाम की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी मगर बाइक को नहीं बचा सकी. समाचार लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर नहीं पहुंची. आग कैसे लगी यह जांच का विषय है.

More From Author

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, कोल्हान प्रमंडल द्वारा युवा व्यवसायी गोष्ठी का हुआ अयोजन, तुलसी भवन मे जूटें कोल्हान के तीनो जिले से युवा उद्धमी

गोलमुरी में दिनदहाड़े 10 लाख की चोरी, कारोबारी का घर बना निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.