झारखंड में एक बार फिर राज्य पुलिस बल और ईडी आमने सामने आ गई है। इस बार मामला है पेयजल घोटाले के अभियुक्त सन्तोष कुमार द्वारा ईडी अधिकारियों पर मारपीट और जरूरी साक्ष्य को मिटाने के आरोप को लेकर। जिसकी जांच पड़ताल करने जब रांची पुलिस की टीम ईडी की एयरपोर्ट रोड स्थित कार्यालय पहुंची तो वहाँ गहमागहमी का माहौल बन गया। रांची पुलीस के पहुंचते ही सीआईएसएफ के जवानों को कार्यालय के बाहर लगा दिया गया जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया।
वैसे झारखंड में यह पहला मौका नही है जब राज्य पुलिस और ईडी आमने सामने हुई है। इससे पहले भी भूमि घोटाला, साहिबगंज टोल घोटाला समेत कई ऐसे मामले में दोनों विभाग आमने सामने होते रहे हैं।
