आज जमशेदपुर कोर्ट में झारखंड विधुत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा एडीजे 2 सह बिजली विभाग के स्पेशल जज श्री आनंद मणि त्रिपाठी के कोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता सह पीपी एवं बिजली विभाग के पैनल अधिवक्ता श्री सुनील कुमार स्वाइन मौजूद रहे जिनके दिशानिर्देश में इस लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
श्री स्वाइन ने जानकारी देते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली चोरी से सम्बंधित मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 500 से ज्यादा मामलों का यहाँ सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया जिसमें लगभग कुल 20 लाख का सरकारी राजस्व एकत्रित किया गया।
इसके अलावा बिजली विभाग के विकास राय, दुखी राम बेसरा, प्रमोद कुमार, आलोक कुमार पेशकार मृत्यंजय कुमार एवं अमित कुमार मौजूद रहे।
