आदित्यपुर में आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा द्वारा नेताजी सुभाष पार्क में बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 जनवरी को सुबह 10:00 बजे झंडा तोलन के बाद आयोजित की जाएगी। यह बाल प्रतियोगिता सामाजिक संस्था कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष रंजन सिंह के नेतृत्व में की जा रही है।
वार्ड 18 में आयोजित इस बाल प्रतियोगिता में 5 साल से 16 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल एवं अन्य पढ़ाई से संबंधित समान वितरण किया जाएगा। साथ ही, प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
यह प्रतियोगिता निशुल्क आयोजित की जा रही है, जिसमें वार्ड 18 के सभी बच्चे भाग ले सकते हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चों के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे उनका मनोबल बढ़ सके।
