आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 22 में वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार वार्ड संख्या 22 महिला सीट के रूप में आरक्षित होने के कारण वर्तमान पार्षद सुधीर कुमार सिंह स्वयं चुनाव मैदान में नहीं उतर पाएंगे। ऐसे में उन्होंने अपनी धर्मपत्नी चंचल कुमारी को निर्दलीय वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।
बताया जा रहा है कि सुधीर कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। इसी विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने चंचल कुमारी को प्रत्याशी बनाया है।
चंचल कुमारी ने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी और महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करेंगी। वहीं, इस घोषणा के बाद वार्ड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और चुनावी माहौल गर्माता नजर आ रहा है।
