सरायकेला : आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, ड्रंक एण्ड ड्राईव के खिलाफ कार्रवाई

आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट मोड में दिख रही है।सरायकेला-खरसावाँ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशानुसार यातायात थाना प्रभारी राजू और उनकी टीम ने काण्ड्रा टॉल पर ड्रंक एण्ड ड्राईव का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन सं० JH05DZ-6097 के चालक राजा राम महतो को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। उनके रक्त में 104 एम०एल० अल्कोहल पाया गया।

यातायात नियमों के अनुसार, राजा राम महतो पर जुर्माना लगाया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया। यातायात थाना प्रभारी द्वारा आम जनों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

आदित्यपुर थाना में एसआई सुरेश राम की सेवानिवृत्ति होने पर दी गई भव्य विदाई। सहकर्मियों ने नम आंखों से दी विदाई

“शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरी हार के हो रहे है” 24 साल के नौजवान प्रत्याशी ने पूर्व डिप्टी मेयर और पूर्व पार्षद सह कार्यकारी जिलाध्यक्ष से ज्यादा मत लाकर मचा दी सनसनी। जानिए कौन है अमित रंजन उर्फ सानू सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.