सरायकेला: पुलिस ने अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए शुरू किया प्री कल्टीवेशन ड्राइव, ग्रामीणों और विद्यार्थियों को किया जागरूक, बोले एसपी किसान रहें जागरूक बरतें सावधानी

जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना
को नगण्य करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस ने इस फसलीय वर्ष में प्री कल्टीवेशन ड्राइव की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत ग्रामीणों और विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है ताकि अवैध खेती पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

अभियान के तहत 11 सितंबर 2025 को कुचाई थाना, दलभंगा ओपी अंतर्गत ग्राम सियाडीह, गिलुआ और रोलाहातु में तथा रोलाहातु स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. खरसावां थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार खरसावां, ईचागढ़ थाना के टीकर गांव और चौका थाना क्षेत्र के बलीडीह गांव में भी अवैध खेती और विक्रय निषेध विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए.

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव और कानूनी प्रावधानों की जानकारी स्थानीय भाषा में दी. साथ ही ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया. उल्लेखनीय है कि पिछले फसलीय वर्ष 2024-25 में जिले में 678.96 एकड़ क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती का विनष्टीकरण किया गया था.

सरायकेला- खरसावां एसपी ने बताया कि इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायतवार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और सिविल सोसाइटी को भी अभियान में जोड़ा जा रहा है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी फसलीय वर्ष में अफीम की अवैध खेती करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

More From Author

हजारीबाग: फर्जी एसीबी गिरोह बना ‘कानून बनाम कानून’ का रण, कोर्ट परिसर में वकीलों का बवाल

चतराः झोलाछाप क्लिनिक सील करने पहुंचे एसडीओ को ग्रामीणों ने घेरा, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.